Google's New Icons
टेक ज्ञान

गूगल पे एप के आइकॉन में किए गए हैं बदलाव | Google's New Icons

आज कल का समय डिजिटल समय है। सारे काम डिजिटल ही पूरे हो रहे हैं। फिर चाहे वह बिजली का बिल जमा करना हो, किसी खाते में पैसे जमा करने हो या और कोई काम हो सभी ऑनलाइन पेमेंट की सहायता से चंद मिनटों में ही हो जाते हैं। 


आपमें से भी बहुत सारे लोग ऑनलाइन पेमेंट एप का प्रयोग अपने कामों को करने के लिए करते होंगे। गूगल पे एक ऐसा ही ऑनलाइन पेमेंट एप है जिसका काफी लोग इस्तेमाल करते हैं। यदि आप भी इस एप का प्रयोग करते हैं तो यह आपके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है कि इस एप के लोगो में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसने इसे पूरी तरह चेंज कर दिया है। Google's New Icons


दरअसल हाल ही में कंपनी द्वारा गूगल के कई सारे ऐप्स के लोगो भी परिवर्तित किए गए हैं। इसमें गूगल ड्राइव, जीमेल, गूगल फोटोज, मीट एप आदि शामिल किए गए हैं। इन सभी ऐप्स के आइकन में एक जैसे रंगों का इस्तेमाल हुआ है जिसमें हरा, नीला, पीला और लाल रंग प्रयोग किया गया है। इसी तरह से अब गूगल पे का लोगो भी परिवर्तित किया जा रहा है। गूगल के इस नए लोगो में देखा जाए तो नया डिजाइन दिया गया है,  जो कलर थीम को दिखा रहा है।  यह कंपनी के थीम कलर पर आधारित है अर्थात गूगल की ब्रांडिंग में यही चार कलर रंग प्रयोग इस्तेमाल किए जाते हैं।


कैसा है अभी इस्तेमाल किया जाने वाला आइकॉन


गौरतलब है कि गूगल पे को भारत में 18 सितंबर 2017 को लांच किया गया था। इसकी लॉन्चिंग के बाद से ही लोगों में इसका बहुत ज्यादा क्रेज बढ़ चुका था तथा गूगल पे को ज्यादातर लोग अपने पेमेंट के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। सबसे पहले भारत में गूगल पे को TEZ के नाम से लांच किया गया।  उसके बाद इसका नाम बदलकर गूगल पे रखा गया। अगर इसकी पुराने आइकन को देखा जाए तो इसमें गूगल का G लोगो है और इसके बाद पे लिखा होता है। गूगल के G पर यह चारों रंग लाल, हरा, पीला और नीला दिखाई देते हैं। हाल ही में यह बात सामने आई है कि गूगल पे दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला पेमेंट ऐप है। इसे अब तक दुनिया में लगभग 16 मिलियन से भी अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।


क्या है नया आइकॉन


नया लोगो गूगल का पहला ऐसा लोगो है जोकि मल्टी कलर में उपलब्ध है। अगर इसे देखा जाए तो इसमें स्मॉल u और n का आकार दिख रहा है। ये दोनों एक दूसरे को ओवरलैप करते हुए दिख रहे हैं। इसमें नीला और पीला रंग U और आधा P को प्रदर्शित कर रहा है तथा इन अक्षरों को पूरा करने के लिए बीच से एक सीधा लाइन देनी होती है। इसी तरह से यह लोगो बिल्कुल 3D लगता है और इसे देखकर किसी भी तरह की थीम के बारे में नहीं सोचा जा सकता।


इसे भी पढ़ें: त्योहारी सीजन में कीजिए अपने सपनों को पूरा | Mercedes-Benz Cars


गूगल पे का नया लोगो बीटा वर्जन (116.1.9बीटा) में दिया गया है तथा यह कुछ ही यूजर्स के लिए लाइव हुआ है। इसका गूगल प्ले स्टोर पर अभी कोई अपडेट नहीं दिया गया है तथा इसके विषय में और कोई भी जानकारी अभी साझा नहीं की गई है। गूगल पर का बीटा अपडेट सिंगापुर और भारत के यूजर्स को उपलब्ध कराया गया है तथा यह अपडेट एंड्रॉयड के साथ-साथ आईओएस यूजर्स के लिए भी जारी किया गया है। इस तरह से सोशल मीडिया पर भी इस आइकाॅन के चेंज होने पर काफी लोग इसकी पहचान से कंफ्यूज होने की शिकायत कर रहे हैं परंतु इससे लोगों को एक नया एक्सपीरियंस मिल रहा है और इस तरह के बदलाव से कुछ लोग इसका मजा भी ले रहे हैं।

इसी तरह की और अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें हमारी वेबसाइट के साथ।


Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)