Google Pay Update in hindi
टेक ज्ञान

मुफ्त में नहीं कर पाएंगे मनी ट्रांसफर यूजर्स को देना होगा चार्ज | Google Pay Update

क्या है गूगल पे 


"गूगल-पे" वर्तमान समय में डिजिटल पेमेंट का सबसे लोकप्रिय ऐप्प है जो यूपीआई पर आधारित है। जिसका संचालन एनसीपीआई द्वारा किया जाता है। जो इंडिया के बैंकिंग सिस्टम को मैनेज करती है। 

"गूगल पे" के द्वारा बिना चार्ज के पेमेंट को प्राप्त किया जा सकता है और भेजा भी जा सकता है। लेकिन अब बड़ी खबरें सामने आ रही है कि "गूगल पेे" जनवरी 2021 से 'पियर टू पियर' पेमेंट सुविधा को बंद करने जा रहा है। 

खबरों के मुताबिक "डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म" 'गूगल पे' के यूजर्स अब फ्री में किसी को पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे यानी उन्हें इसके लिए चार्ज देना होगा।


गूगल ने वेब ऐप को बंद करने का किया बड़ा ऐलान 


गूगल ने नोटिस जारी करते हुए अपने वेब एप्प को बंद करने का ऐलान किया है। इसके साथ-साथ "गूगल पे" के सपोर्ट पेज को भी अगले साल जनवरी से बंद कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि जब आप अपने बैंक अकाउंट में पैसे भेजते हैं तो राशि पहुंचने में 1 से 3 दिन लगते हैं वहीं डेबिट कार्ड से फ़ौरन ट्रांसफर हो जाते हैं।


इसे भी पढ़ें : Twitter Engagements में PM मोदी सबसे लोकप्रिय भारतीय, खेल जगत में कोहली, बॉलीवुड में सोनू सूद टॉप पर


एंड्रॉयड iOS यूजर्स के लिए पेश किए कई फीचर्स 


गूगल ने सपोर्ट पेज से ऐलान किया है कि जब आप डेबिट कार्ड से पैसे ट्रांसफर करते हैं तो 1.5 फीसदी या 0.31 डॉलर (जो भी अधिक है) शुल्क लगता है। ऐसे में गूगल की तरफ से आईएमटी पर चार्ज वसूला जा सकता है। गूगल की तरफ से पिछले हफ्ते कई नए फीचर्स पेश किए गए हैं यह सभी फीचर्स अमेरिकी एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए रोलआउट किए गए हैं साथ ही कंपनी ने "गूगल पे" के 'लोगो' में भी बदलाव किया है।


जोड़ा जाएगा इंस्टेंट मनी ट्रांसफर पेमेंट सिस्टम 


"पियर टू पियर पेमेंट" सुविधा के स्थान पर कंपनी "इंस्टेंट मनी ट्रांसफर" पेमेंट सुविधा सिस्टम को जोड़ेगी। इसके बाद यूजर्स को मनी ट्रांसफर करने पर शुल्क देना होगा हालांकि कंपनी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यूजर्स से कितना चार्ज वसूला जाएगा।


Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)