railway-recruitment-2020
एजुकेशन

रेलवे ग्रुप D के वेतन, भत्तों और लाभ | Crack RRB Group-D 2020

RRB ग्रुप 'D' की भर्तियां समय -समय निकलती रहती है।  हाल ही में रेलवे मंत्रालय की तरफ से RRB 'ग्रुप D' की परीक्षा तिथि घोषित  की है। जिसमें  1,03,769 पदों की बड़े पैमाने पर भर्ती हो रही है।जिसका पहला चरण 15 दिसम्बर से प्रारंभ होगा।


भर्तियों और नियुक्तियों के सम्पन्न होने के उपरांत  इनके कर्मचारियों को कुछ सुविधायें प्रदान की जाती है अपने इस लेख के माध्यम से आज हम आपको 'ग्रुप D' के कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन, भत्तों तथा लाभ के बारे में जानकारी प्रदान करेंगें।


RRB 'ग्रुप D' के अंतर्गत अलग - अलग पोस्ट, विभाग और मेडिकल स्टैंडर्ड आते हैं जिन्हें A ,A2,, B1, B2, C1 अलग- अलग लेवल में विभाजित किया जाता है।अपने इस स्टैंडर्ड के अनुसार ही इनके वेतन, भत्तों में अंतर देखने को मिलता है।


इसे भी पढ़े: बिहार में PHED के 288 पदों पर भर्ती | Bihar PHED Recruitment 2020


वेतन- RRB ग्रुप D के कर्मचारियों को प्रारंभ में 18,000 रुपये बेसिक 'पे' प्रदान किया जाता है जो 7 वें वेतन आयोग के लेवल -1 के अंतर्गत दिया जाता है।


  • PB-1 में चयनित कर्मचारियों के लिए प्रति महीने- 15,600-60,600 रुपये दिए जाते हैं।
  • PB-2 के कर्मचारियों के लिए प्रति महीने- 20,900-104,400 रु।
  • PB-3 लेवल के कर्मचारियों को प्रति माह 46800- 11,7300 रु।
  • PB-5 के कर्मचारियों को प्रति माह 11,2200- 20,1000 रू की सैलरी प्रदान की जाती है।


भत्तों का आबंटन


RRB ग्रुप D के कर्मचारियों को वेतन के साथ-साथ भत्ते व अन्य लाभ भी दिए जाते हैं। भत्तों का आबंटन उनकी पोस्ट के आधार पर किया जाता है। जिनमे-

 

1. महँगाई भत्ता

2. दैनिक भत्ता

3. 8 km से ज्यादा पर माइलेज भत्ता

4. मकान किराया भत्ता

5. अवकाश के मामले में मुआवजा

6. नाईट ड्यूटी का भत्ता

7. निर्धारित वाहन भत्ता

8. ओवर टाइम भत्ता आदि 


RRB ग्रुप D की सैलरी HRA


ग्रुप D के कर्मचारियों के लिए हॉउस रेंट अलाउंस शहर में उनकी पोस्टिंग के आधार पर परिवर्तनशील है। आप किसी कर्मचारियों को उनकी नोकरी के स्थान पर HAR% की अनुमति दे सकते हैं। Crack RRB Group-D 2020


अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल साइट www.rrcb.gov.in और www.rrbcdg.gov.in पर लॉग इन करें।

Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)