Best Tourist Places in Kashmir
पर्यटन

जम्मू कश्मीर के 9 पर्यटन स्थल जहां जीवन में एक बार अवश्य जाना चाहिए - Best Tourist Places in Kashmir

धरती का स्वर्ग जम्मू कश्मीर हिमालय की गोद में बसा हुआ है जम्मू कश्मीर अपनी सुंदरता के लिए विश्व प्रसिद्ध है बर्फ की चादर ताने पहाड़ जम्मू कश्मीर की सुंदरता पर चार चांद लगाते हैं वहीं हरी-भरी पहाड़ियां जम्मू कश्मीर की वादियों को मखमली प्रतीत कराती हैं ऐसे ही नहीं इस जगह को धरती का स्वर्ग कहा जाता है आज हम धरती के स्वर्ग  अर्थात जम्मू कश्मीर के बारे में आपको 9 ऐसे पर्यटन स्थल  (Best Tourist Places in Kashmir) बताएंगे जहां आप खुद को जाने से नहीं रोक पाएंगे तो आइए जानते हैं


1- डल झील


जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में डल झील स्थित है। डल झील कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों में शुमार है डल झील  की खूबसूरती के कारण इसे 'कश्मीर का गहना' भी कहा जाता है

डल झील तीनों दिशाओं से पहाड़ी से घिरी हुई यहां पर शिकारा राइड सर्वाधिक प्रसिद्ध है साथ ही डल झील में आपको फ्लोटिंग मार्केट (तैरता हुआ बाजार) देखने को मिलता है जो की डल झील की सुंदरता  को और अधिक रमणिया बना देता है शिकारा के माध्यम से आप नेहरू पार्क , चार चिना  जैसी मशहूर जगहों पर घूम सकते है और शिकारा का आनंद लेते हुए फ्लोटिंग मार्केट से शॉपिंग कर सकते हैं।



2- जम्मू


जम्मू की स्थापना आठवीं सदी में राजा 'लोचन' के द्वारा की गई थी यहां पर रमणीक वातावरण के साथ प्रसिद्ध मंदिर है जैसे वैष्णो देवी धाम, रघुनाथ मंदिर, महामाया मंदिर साथ ही ऐतिहासिक स्थल भी है जैसे अमर महल,मुगल गार्डन, इंदिरा गांधी टयूलिप गार्डन, द्रास मेमोरियल (कारगिल युद्ध में हुए शहीद जवानों की याद  में ) जम्मू आकर आप इन स्थानों में भ्रमण कर सकते हैं और भ्रमण के साथ-साथ जम्मू का स्वादिष्ट खाने का भी जायका ले सकते हैं  यहां के प्रसिद्ध खाने में रोगन जोश, यखनी पुलाव, कबाब,लाल मांस जैसे स्वादिष्ट व्यंजन शामिल है।

यदि आप साहसिक खेलों के शौकीन है तो यहां पर स्नो स्कूटर राइडिंग, बैलूनिंग, स्कीइंग  जैसे खेल शामिल है आप इन्हें खेलकर अपनी यात्रा को और अधिक यादगार बना सकते हैं।



3- गुलमर्ग


'फूलों के प्रदेश' नाम से प्रसिद्ध गुलमर्ग एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो कि जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में पड़ता है यहां के प्राकृतिक वातावरण का कोई जवाब नहीं है यहां बर्फ बारी अधिक मात्रा में पड़ती है जब यहां पर बर्फ पड़ती है तो ऐसा लगता है जैसे पहाड़ों में बर्फ की नरम चादर को ओढ  दिया हो।

यहां पर सर्वाधिक बर्फबारी दिसंबर से जनवरी माह में पड़ती है और बसंत ऋतु के समय पूरी घाटी में फूलों की लह लहाट चलने लगती है यह दृश्य बेहद मनोरम लगता है यदि आप प्रकृति प्रेमी है तो अवश्य गुलमर्ग में जाएं साथ ही साहसिक खेलों का कि यहां पर आनंद लिया जा सकता है गुलमर्ग में आप 'हेली स्कीइंग' का मजा ले सकते हैं हेली स्कीइंग 'भारत 'में केवल गुलमर्ग में ही होती है।



4- सोनमर्ग


सोनमर्ग को 'मिड ऑफ गोल्ड' के नाम से जाना जाता है यहां की सुनहरी वादियां पर्यटको के मन को लुभा लेती हैं सोनमर्ग गांधीरबल जिले में स्थित है जो कि सभी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ रहता है यहां पर पर्यटक  बोटिंग, फिशिंग,  जैसे साहसिक क्रिया में प्रतिभाग करते हैं और प्रकृति की गोद का आनंद लेते हैं।



5- उधमपुर


उधमपुर को राजा 'उधम सिंह' ने बसाया था। यह स्थान अपने 'यूकेलिप्टस' के पेड़ों के लिए बेहद प्रसिद्ध है  यहां के घूमने के लिए प्रसिद्ध स्थान रामनगर का किला, पिंगला मंदिर, त्रिमाची मंदिर, मोगरी गुफा, शिव महादेव का मंदिर है इस स्थान की महत्ता महाभारत काल के समय से मानी जाती है। यहां पर पर्यटक धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु आते हैं साथ ही यहां के जायकेदार व्यंजनों का लुफ्त उठाते हैं।



6- पहल गांव (पहलगाम)


पहल गांव 'बाबा अमरनाथ' की यात्रा का बेस कैंप है यहां पर जब यात्री पहुंचते हैं तो तूरियान झील, अरुघाटी , बेताब घाटी व शेषनाग जैसे स्थलों में अवश्य जाते हैं।  पहल गांव 'केसर' की खेती के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है यहां से यात्री अपने साथ केसर अवश्य लेकर जाते हैं और ले जाए भी क्यों ना आखिर केसर को 'रेड गोल्ड' का खिताब जो प्राप्त है 



7- अमरनाथ


अमरनाथ को 'बर्फानी महाराज' के नाम से भी जाना जाता है यहां पर 160 फीट लंबा 200 फीट चौड़ा प्राकृतिक श्वेत शिवलिंग स्थित है माना जाता है कि अमरनाथ गुफा में भगवान शिव साक्षात रुप में विराजमान होते हैं पर्यटक यहां पर अद्भुत श्वेत शिवलिंग के दर्शन करने आते हैं अमरनाथ की यात्रा पहल गांव से शुरू होती है।



8- वैष्णो देवी


वैष्णो देवी धाम जम्मू कश्मीर में कटरा से 13 किलोमीटर की दूरी पर धार्मिक तीर्थ स्थल है यहां पर सभी श्रद्धालु दुर्गा माता के दर्शन हेतु आते हैं साथ ही प्रकृति प्रेमी भी इस धाम में खींचे चले आते हैं यहां की सुंदरता देखते ही बनती है यहां पर पैदल यात्रा भी की जा सकती है  और बुजुर्गों के लिए पालकी व खच्चर जैसी सुविधाएं उपस्थित है नवरात्रों में यहां अक्सर भीड़ देखी जाती है यदि आप बर्फ के शौकीन हैं तो दिसंबर जनवरी में आप माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं उस समय यहां पर बर्फ पड़ने के कारण दृश्य और अधिक मनोहारी लगता है।



9- शिवखोड़ी


शिवखोड़ी जम्मू कश्मीर में गुफाओं के लिए बेहद प्रसिद्ध है यहां पर छोटी-छोटी गुफाएं हैं जिसमें एक गुफा में 4 फीट का प्राकृतिक शिवलिंग है इस गुफा में जाने के लिए आपको संकरी गुफाओं से गुजरना होता है जो कि अपने आप में एक रोमांचक भरा कार्य है यहां पर आप स्वयं को प्रकृति के बेहद नजदीक पा सकते हैं साथी बाबा के दर्शन करके जम्मू कश्मीर की वादियों का आनंद ले सकते हैं।


उपरोक्त स्थानों में कैसे पहुंचा जा सकता है 


जम्मू कश्मीर इन जगहों में पहुंचने के लिए आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है यहां पर आपको टूरिस्ट गाइड, टैक्सी ,ऑटो जैसी तमाम सुविधाएं मिल जाती हैं जिनकी सहायता से आप अपनी यात्रा को आसानी से पूरा कर सकते हैं टूरिस्ट गाइड आपको विभिन्न पर्यटक स्थलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराते हैं और आपकी यात्रा को आसान  व सहज बनाते हैं।

कश्मीर के बारे में एक शेऱ बहुत ही प्रचलित है, जिसके माध्यम से शायर ने बताया है की अगर धरती पर कोई जगह स्वर्ग है तो वो कश्मीर ही है। 


अगर फ़िरदौस बर-रू-ए-ज़मीं अस्त 

हमीं अस्त ओ हमीं अस्त ओ हमीं अस्त 


Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)