daily-routine-diet-in-hindi
हेल्थ

मानव स्वास्थ्य : दिनचर्या और खानपान | Daily Routine Diet

‌‌मानव के विकास की उत्पत्ति से लेकर मानव ने विज्ञान के क्षेत्र में अब तक काफी आमूल-चूल परिवर्तन कर लिए। विकास न केवल विज्ञान में बल्कि स्वास्थ्य व आधुनिक जीवन में भी दिन पर दिन अनुसंधान किए जा रहे हैं। पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों में "मनुष्य" सबसे बुद्धिमता का प्राणी माना जाता है। उसने अपने जीवन में सभी भौतिक सुख-सुविधाओं से लेकर अपने स्वास्थ्य के प्रति भी गहरा अध्ययन करके उसमें परिवर्तन को दिशा दी, जिससे मानव जीवन को बेहतर स्थिति में रखा जा सके तथा दिन-प्रतिदिन तरक्की को तकनीक में बदला जा सके।


जब भी बात होती है मानव के साधनों की, मानव के संसाधनों की तो उसमें कहीं ना कहीं से बात "मानव स्वास्थ्य" की भी होगी। क्योंकि स्वस्थ शरीर से ही, स्वस्थ मस्तिष्क का जन्म होता है। जब इंसान का शरीर स्वस्थ रहेगा तभी वह अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करके मानव व  मानवता के जीवन को और अधिक विकसित करेगा। मानव शरीर में अनेक जैविक प्रक्रियाओं के होने से स्वास्थ्य में निरंतर परिवर्तन होता है।  उन जैविकीय क्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए पौष्टिक आहार व समय का विशेष ध्यान रखा जाना भी अति आवश्यक है। आज हम कुछ इसी प्रकार मानव स्वास्थ्य, उस से जुड़े खान-पान व अन्य विषयों पर चर्चा करेंगे।



* मानव स्वास्थ्य (Human health) :- मानव का अर्थ मनुष्य से व स्वास्थ्य का अर्थ उसके शरीर के स्वस्थ होने से हैं। अर्थात् मानव शरीर में होने वाली सभी प्रकार की जैविकीय क्रियाओं (पाचन, स्वसन, उत्सर्जन आदि) का सामान्य रूप से सुचारू होने को मानव स्वास्थ्य से प्रदर्शित किया जाता है। मानव स्वास्थ्य तब असामान्य हो जाता है जब हमारे शरीर के अंदर होने वाली क्रियाओं पर कोई बाहरी कारक (विषाणु, जीवाणु व आदि सूक्ष्मजीव) आक्रमण करता है तो वह शरीर के अंदर हो रही क्रियाओं को बाधित कर देता है, जिससे व्यक्ति स्वयं को नियंत्रित नहीं कर पाता तथा बीमार हो जाता हैं। मानव स्वास्थ्य के सामान्य न होने से किसी भी कार्य को पूर्ण नहीं किया जा सकता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है एक आवश्यक दिनचर्या वह जरूरी खान-पान।


* दिनचर्या (Daily routine Diet) :-  दिनचर्या का अर्थ दिन-भर होने वाली सभी क्रियाओं से है। अर्थात प्रातः काल से रात्रि विश्राम तक व्यक्ति द्वारा किए जाने वाले संपूर्ण कार्य। बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति एक दिनचर्या या समय सारणी का प्रयोग करें, जिससे वह समय के साथ-साथ उन क्रियाओं को पूरा कर सकें। बेहतर जीवन व उज्जवल भविष्य के लिए यह अति आवश्यक है कि 'डेली रूटीन' को अपने जीवन उतारा जाए तथा इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें।


खान-पान :- कार्य को उचित तरीके से करने व बाहरी कारकों  से शरीर की रक्षा के लिए जरूरी है ताजा व पोस्टिक आहार। भोजन से ही शरीर को गति, ऊर्जा व ताकत मिलती है। मानव शरीर को स्वस्थ रखने व रोग प्रतिरोधक से लड़ने के लिए बेहतर खान-पान की आवश्यकता होती है। भोजन से हमें प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व प्राप्त होते हैं; जो शरीर को डैमेज पहुंचने पर रिकवर, ऊर्जा का संचार तथा रोगों से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करते हैं। जब कभी भी शरीर में इनकी कमी होती है तो शरीर अनेक रोगों से ग्रसित हो जाता हैं।

मानव स्वास्थ्य का सुचारू रूप से कार्य करने के लिए एक दिनचर्या का निर्माण करें, भोजन में ताजा फल, सब्जियों व दूध का सेवन करें; अस्वस्थ होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

एक बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमारे द्वारा इस लेख के जरिए आप से चर्चा की गई, इसी प्रकार के लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें!

डिस्क्लेमर: यह टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं, इन्हे किसी डॉक्टर या फिर स्वस्थ्य स्पेशलिस्ट की सलाह के तौर पर न लें, बिमारी या किसी संक्रमण की स्थिति में डॉक्टर की सलाह से ही अपना इलाज करवाएं।

Trending Products (ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स)